लाइव न्यूज़ :

जाधवपुर विश्वविद्यालय जा रहे थे राज्यपाल जगदीप धनखड़, छात्रों ने दिखाए काले झंडे

By भाषा | Updated: December 23, 2019 16:57 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा था, “जाधवपुर विश्वविद्यालय के नौवें कोर्ट की 10वीं बैठक की कुलाधिपति के तौर पर अध्यक्षता करूंगा जो 23 दिसंबर 2019 को दोपहर बाद दो बजे विश्वविद्यालय के कमेटी रूम संख्या 1 में निर्धारित है।”

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय कोर्ट एक शीर्ष प्राधिकार है जिसके पास शैक्षणिक और कार्यकारी परिषद के फैसलों की समीक्षा का अधिकार होता है।धनखड़ को कुछ प्रमुख लोगों को डि. लिट और डी.एससी की उपाधि देनी थी। यह 24 दिसंबर को निर्धारित था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को जाधवपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रों के एक समूह द्वारा काले झंडे दिखाए गए। धनखड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के तौर पर वहां एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

छात्रों ने उनकी कार को घेर लिया और “वापस जाओ” के नारे लगाए। शोरगुल के बीच धनखड़ करीब 45 मिनट तक वहां फंसे रहे जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से निकालकर बैठक स्थल तक पहुंचाया। धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा था, “जाधवपुर विश्वविद्यालय के नौवें कोर्ट की 10वीं बैठक की कुलाधिपति के तौर पर अध्यक्षता करूंगा जो 23 दिसंबर 2019 को दोपहर बाद दो बजे विश्वविद्यालय के कमेटी रूम संख्या 1 में निर्धारित है।”

विश्वविद्यालय कोर्ट एक शीर्ष प्राधिकार है जिसके पास शैक्षणिक और कार्यकारी परिषद के फैसलों की समीक्षा का अधिकार होता है। विश्वविद्यालय ने इससे पहले विशेष दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया था जिसमें धनखड़ को कुछ प्रमुख लोगों को डि. लिट और डी.एससी की उपाधि देनी थी। यह 24 दिसंबर को निर्धारित था।

जाधवपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि वह इसके बजाए एक साधारण समारोह आयोजित करेगा जहां सिर्फ छात्रों को उपाधि और प्रमाण-पत्र दिये जाएंगे। वामपंथी छात्र संघों का कहना है कि राज्यपाल “संस्थान की स्वायत्तता में अवांछित हस्तक्षेप” कर रहे थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां