लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर कहा-अगर कुछ होता है तो सरकार जिम्मेदार होगी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:33 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि यदि सरकार को लगता है कि गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है तो फिर ‘‘अगर कुछ होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।’

Open in App
ठळक मुद्दे राजीव गांधी की लिट्टे के आतंकवादियों ने 21 मई 1991 को हत्या कर दी थी। प्रियंका गांधी के आवास पर 26 नवंबर को सुरक्षा में सेंध के बाद कांग्रेस ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि यदि सरकार को लगता है कि गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है तो फिर ‘‘अगर कुछ होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।’’ पिछले महीने केंद्र द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाकर उसे ‘‘जैड प्लस’’ सुरक्षा दिए जाने को लेकर चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

राजीव गांधी की लिट्टे के आतंकवादियों ने 21 मई 1991 को हत्या कर दी थी। आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में बुधवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘यदि सरकार को लगता है कि गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा की जरूरत नहीं है या वह इसका हकदार नहीं है तो फिर अगर कुछ होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। लेकिन गांधी परिवार काफी शिष्ट रहा है और कहा -अच्छा है, यह आपका निर्णय है, ठीक है।’’

प्रियंका गांधी के आवास पर 26 नवंबर को सुरक्षा में सेंध के बाद कांग्रेस ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर सरकार पर हमला तेज कर दिया है। जैड प्लस सुरक्षा के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा प्रदान करते हैं। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग