लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को सरकार देगी स्मार्टफोन: पटनायक

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 नवंबर ओडिशा में नक्सल प्रभावित और अन्य क्षेत्रों से कटे मलकानगिरि के इलाके के कायाकल्प के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को इलाके के प्रत्येक परिवार को मुफ्त में स्मार्टफोन देने की घोषणा की।

उन्होंने वाम चरमंपथियों से हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में लौटकर अन्य क्षेत्रों से ‘कटे इस इलाके’ की विकास गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मलकानगिरि का यह इलाका तीन ओर से पानी से घिरा है जबकि एक ओर आंध्र प्रदेश के घने जंगल हैं।

पटनायक ने कहा, ‘‘अन्य हिस्सों से कटा मलकानगिरि का यह इलाका हमेशा से मेरे हृदय के करीब रहा है और मैं इसे राज्य के विकसित क्षेत्रों में से एक बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’’

इलाके में 52 राजस्व गांव हैं और अब इस इलाके को ‘स्वाभिमान अंचल’ का नाम से जाना जाएगा। इस इलाके को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुप्रिया सेतु का लोकार्पण किया।

पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि इस पहल से इलाके में संपर्क बढ़ेगा और विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार मोबाइल फोन टॉवर स्थापित किए गए हैं और और 4जी नेटवर्क वाले तीन और मोबाइल टॉवर जल्द शुरू हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल