लाइव न्यूज़ :

31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, मोदी सरकार तलाश रही विकल्प

By भाषा | Updated: January 9, 2020 13:52 IST

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने छह जनवरी को दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आयोग को इस बारे में सूचित कर दिया था। सरकार को इस बात की जानकारी थी कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइसलिए सरकार ने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित करने का निर्णय किया था।दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान है और इसकी घोषणा छह जनवरी को की गई।

केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को बताया है कि वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक का विकल्प तलाश रही है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि सरकार ने छह जनवरी को दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आयोग को इस बारे में सूचित कर दिया था। सरकार को इस बात की जानकारी थी कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

इसलिए सरकार ने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित करने का निर्णय किया था। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान है और इसकी घोषणा छह जनवरी को की गई। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के तहत आती है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है लेकिन इसे “मूकदर्शक बने रहने और कार्रवाई न करने के” ऊपर से आदेश मिलते हैं। केजरीवाल का इशारा जेएनयू और जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में हाल में हुई हिंसा में पुलिस की भूमिका की तरफ था।

आम आदमी पार्टी के सातवें टाउनहॉल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने पूछा कि अब किस भरोसे से छात्र विश्वविद्यालय जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर दिल्ली पुलिस को कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश देने का भी आरोप लगाया। 

मतदाताओं के लिए 11 विधानसभा क्षेत्र में होगी क्यूआर कोड सुविधा

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में 11 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मतदान केन्द्रों में स्मार्ट फोन ले जा सकेंगे ताकि अगर वे किसी भी कारण से मतदान पर्ची नहीं ला सके हों तो वे वोटर हेल्पलाइन से क्यूआर कोड स्कैन कर सकें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में 70 विधानसभाएं हैं और सभी 11 जिलों में एक विधानसभा क्षेत्र में यह तकनीकी सुविधा मौजूद रहेगी। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रनबीर सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इन 11 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में जो मतदाता मतदाता पर्ची नहीं लाए होंगे लेकिन उनके पास फोन है तो वे वोटर हेल्पलाइन से क्यूआर कोड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मतदान कक्ष में भेजने से पहले उसे स्कैन किया जा सकता है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअमित शाहमोदी सरकारदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?