लाइव न्यूज़ :

सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था पर पी चिदंबरम ने कहा- मांग बढ़ाने के लिए गरीबों के हाथ में पैसा दे सरकार

By भाषा | Updated: February 8, 2020 06:15 IST

चिदंबरम ने कहा, ‘‘इस स्थिति का उत्कृष्ट समाधान गरीबों के हाथ में पैसा देना हैं लेकिन यह सूट बूट की सरकार ऐसा नहीं करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को उबारने का ‘उत्कृष्ट समाधान’ गरीबों के हाथ में पैसा देना है।उन्होंने कहा कि आम जनता के हाथ में पैसा दिया जाना चाहिए, बड़े लोगों के हाथ में नहीं।

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को उबारने का ‘उत्कृष्ट समाधान’ गरीबों के हाथ में पैसा देना है। उन्होंने कहा कि आम जनता के हाथ में पैसा दिया जाना चाहिए, बड़े लोगों के हाथ में नहीं।

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा यह सरकार ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि ‘यह सूट बूट की सरकार’ है। कांग्रेस नेता ने यहां ‘सीएए-एनपीआर-एनआरसी और आम बजट’ पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के साथ समस्या यह है कि मांग नहीं है। मांग की कमी है। लोग वस्तु और सेवाएं नहीं खरीद रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उनके पास पैसा नहीं है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘इस स्थिति का उत्कृष्ट समाधान गरीबों के हाथ में पैसा देना हैं लेकिन यह सूट बूट की सरकार ऐसा नहीं करेगी।’’ चिदंबरम ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुचित कानूनों की अवज्ञा की जानी चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा ने कहा कि आजादी का इतिहास यह है कि लोग अन्याय के खिलाफ खड़े हुए। सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा भारत को यह डीएनए महात्मा गांधी ने दिया था।

टॅग्स :पी चिदंबरममोदी सरकारइंडियाइकॉनोमीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह