उत्तर प्रदेश सरकारः चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने महानिदेशक नागरिक सुरक्षा

By भाषा | Published: August 29, 2020 02:26 PM2020-08-29T14:26:57+5:302020-08-29T14:26:57+5:30

गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनऊ) को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, लखनऊ बनाया गया है।

Government of Uttar Pradesh four IPS officers transferred Anand Kumar becomes Director General Civil Security | उत्तर प्रदेश सरकारः चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आनंद कुमार बने महानिदेशक नागरिक सुरक्षा

पीवी रामाशास्त्री (अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान) को पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया।

Highlightsभारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।मोहम्मद मुश्ताक (अपर पुलिस अधीक्षक, वाराणसी) को आगरा में रेलवे का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।आनंद कुमार (पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि राम कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन लखनऊ) को अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, लखनऊ बनाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा इलामारन जी. (अपर पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़) को गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त, गोपाल कृष्ण चौधरी (अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर) को अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ व मोहम्मद मुश्ताक (अपर पुलिस अधीक्षक, वाराणसी) को आगरा में रेलवे का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पीवी रामाशास्त्री (अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान) को पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है जबकि आनंद कुमार (पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं) को पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

Web Title: Government of Uttar Pradesh four IPS officers transferred Anand Kumar becomes Director General Civil Security

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे