लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मेट्रो लाइट और टायर पर मेट्रो चलाने की संभावनाएं तलाश रही है सरकार, परिचालन लागत से पांच गुणा तक कम होगी

By भाषा | Updated: October 15, 2019 20:44 IST

आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मेट्रो रेल चौथे चरण के तीन कॉरीडोर का काम अभी शेष है। इनमें कम लागत वाली ‘मेट्रो ऑन टायर’ और मेट्रो लाइट चलायी जायेगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन (डीएमआरसी) ने द्वारका सेक्टर 25 से कीर्ति नगर के बीच 19 किमी के रूट पर देश की पहली मेट्रो लाइट चलाने की तैयारी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो लाइट का काम शुरु करने के लिये डीएमआरसी को दिल्ली सरकार और फिर केन्द्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है।टायर पर चलने वाली मेट्रो की परिचालन लागत, मौजूदा मेट्रो की परिचालन लागत से पांच गुणा तक कम होगी।

दिल्लीमेट्रो के चौथे चरण में जिन तीन कॉरीडोर को काम अभी अधूरा है, उनमें सरकार टायर पर चलने वाली मेट्रो रेल के परिचालन की संभावनाएं तलाश रही है।

आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मेट्रो रेल चौथे चरण के तीन कॉरीडोर का काम अभी शेष है। इनमें कम लागत वाली ‘मेट्रो ऑन टायर’ और मेट्रो लाइट चलायी जायेगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन (डीएमआरसी) ने द्वारका सेक्टर 25 से कीर्ति नगर के बीच 19 किमी के रूट पर देश की पहली मेट्रो लाइट चलाने की तैयारी कर ली है।

इस मार्ग पर मेट्रो लाइट का काम शुरु करने के लिये डीएमआरसी को दिल्ली सरकार और फिर केन्द्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पुरी ने कहा, ‘‘तीसरे फेज का काम पूरा हो रहा है, चौथे फेज में तीन चरण का काम हो गया है तीन का बाकी है, इनमें मेट्रो लाइट और टायर पर मेट्रो चलाने की योजना है।’’

उन्होंने कहा कि टायर पर चलने वाली मेट्रो की परिचालन लागत, मौजूदा मेट्रो की परिचालन लागत से पांच गुणा तक कम होगी। इसी प्रकार मेट्रो लाइट की लागत मौजूदा मेट्रो से 30 प्रतिशत कम होगी। पुरी ने स्पष्ट किया कि किस इलाके में कौन सी मेट्रो चलायी जाये, यह यात्रियों की संभावित संख्या पर निर्भर करेगा।

कम मांग वाले शहर के बाहरी इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों को मेट्रो रेल से जोड़ने के लिये मेट्रो लाइट और मेट्रो ऑन टायर बेहतर विकल्प होंगे। मेट्रो लाइट और मेट्रो ऑन टायर में छोटे आकार के तीन से छह तक कोच होंगे। इसे छोटे शहरों में चलाये जाने की योजना है।

टायर पर चलने वाली मेट्रो के परिचालन को गुजरात के सूरत शहर में भी चलाने की योजना को मंजूरी दी गयी है। इसका परिचालन करने वाला दिल्ली दूसरा शहर होगा। पुरी ने कहा कि चौथे चरण में शेष बचे तीन कॉरीडोर पर मौजूदा परिचालन वाली मेट्रो रेल के बजाय छोटी मेट्रो चलाने का फैसला किया गया है। किस रूट पर कौन सी मेट्रो चलेगी, यह डीएमआरसी के प्रस्ताव पर निर्भर करेगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारमेट्रोदिल्लीहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल