लाइव न्यूज़ :

सरकार सामान्य कार्यक्रम के अनुसार जुलाई संसद सत्र शुरू होने को लेकर आशान्वित: प्रह्लाद जोशी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच सरकार इस बात को लेकर आशान्वित है कि संसद का मानसून सत्र जुलाई में अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा।

जब से यह महामारी शुरू हुई है तब से संसद के तीन सत्रों की अवधि घटायी गयी है और पिछले वर्ष पूरा शीतकालीन सत्र ही रद्द करना पड़ गया था।

पिछले वर्ष मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था। आमतौर पर यह सत्र जुलाई में प्रारंभ होता है।

जोशी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैं आशान्वित हूं कि संसद सत्र जुलाई में शुरू होकर सामान्य कार्यक्रम के हिसाब से चलेगा। ’’

सूत्रों ने बताया कि इस साल मानसून सत्र के आयोजन के तौर तरीकों पर अभी चर्चा चल रही है।

सूत्रों के अनुसार संसद की समितियों की बैठक भी जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

प्रशासन को जुलाई में यह सत्र आयोजित करने का पूरा विश्वास है क्योंकि ज्यादातर सांसदों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के ज्यादातर कर्मियों एवं अन्य संबंधित पक्षों को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक तक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल