लाइव न्यूज़ :

गोपालकृष्ण गांधी को दिया गया ‘राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार’

By स्वाति सिंह | Updated: August 20, 2018 19:12 IST

महात्मा गांधी के प्रपौत्र और प्रसिद्ध समाज सेवक गोपाल कृष्ण गांधी को यह पुरस्कार गांधी को कौमी एकता, शांति एवं सौहार्द्र को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी को सोमवार को सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत उन्हें एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये नकद दिया गया। यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया गया है। इसे शांति, सांप्रदायिक सद्भाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सद्भाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस साल के राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार से जुड़ी सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने एक बयान में कहा था कि राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार की सलाहकार समिति ने 28 जुलाई को अपनी बैठक में फैसला किया कि 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाइचारे के संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर दिया जाए।' 

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सोमवार को राजीव गांधी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी।

 मुखर्जी, अंसारी, मनमोहन सिंह, राहुल और सोनिया आज सुबह वीरभूमि पहुंचे तथा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वड्रा भी मौजूद थे।

अपने पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'राजीव गांधी एक विनम्र, सज्जन और स्नेह करने वाले व्यक्ति थे जिनके जाने से मेरे जीवन में बड़ा शून्य पैदा हुआ।'

उन्होंने कहा, 'मुझे वो समय याद आ रहा है जब हम साथ थे और हम सौभाग्यशाली थे कि उनके जीवित रहते हुए हमने उनके कई जन्मदिन साथ मनाए। उनकी कमी बहुत महसूस होती है लेकिन उनकी यादें जिंदा हैं।'

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, 'इक्कीसवीं सदी में भारत को आधुनिकीकरण के पथ पर ले जाने वाले, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, सहिष्णुता, सद्भावना और बलिदान की पहचान, शान्तिदूत तथा राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।' उन्होंने कहा, 'राजीव जी, आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे।'

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई, 1991 को उनकी हत्या कर दी गयी थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी