कमलादेवी चटोपाध्याय की 115वीं जयंती पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, जानें उनकी शख्सियत के रंग

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 3, 2018 06:58 AM2018-04-03T06:58:58+5:302018-04-03T06:58:58+5:30

कलमादेवी चटोपाध्याय की दूरदृष्टि का ही परिणाम है जो दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जैसे थिएटर संस्थान देखे जा सकते हैं।

Google Doodle marks Kamaladevi Chattopadhyay's 115th birth anniversary | कमलादेवी चटोपाध्याय की 115वीं जयंती पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, जानें उनकी शख्सियत के रंग

कमलादेवी चटोपाध्याय की 115वीं जयंती पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, जानें उनकी शख्सियत के रंग

नई दिल्ली, 3 अप्रैलः मंगलवार को गूगल ने कमलादेवी चटोपाध्याय पर एक खास तरह का डूडल समर्पित किया है। इस डूडल में कमलादेवी भारत के विविध सांस्कृतिक रंगों के बीच विद्यमान हैं। उन्होंने ना सिर्फ भारत की आजादी में अहम योगदान दिया बल्कि भारतीय हैडीक्राफ्ट, हैंडलूम और थिएटर की दुनिया में भी उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज के शोषित तबकों के उत्थान के लिए भी लंबा संघर्ष किया है।

कलमादेवी चटोपाध्याय की दूरदृष्टि का ही परिणाम है जो दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जैसे थिएटर संस्थान देखे जा सकते हैं। उन्होंने संगीत नाटक एकाडमी, सेंट्रल कॉटेलज इंडस्ट्रीज फोरम और क्राफ्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के गठन में भी अहम योगदान किया। कमलादेवी ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर कई किताबें भी लिखी हैं जिसमें प्रमुख रूप से जापान और इसकी शक्तियां, अंकल सैम का साम्राज्य और इन वार-टॉर्न चाइना शामिल है।

लोकमत न्यूज परिवार की तरफ से इस महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी को जन्मदिन पर शत-शत नमन।

Web Title: Google Doodle marks Kamaladevi Chattopadhyay's 115th birth anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे