लाइव न्यूज़ :

जवानों को खुशखबरी, सेवाकाल में दिव्यांग हुए सैन्यकर्मी इनकम टैक्स से बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 16:08 IST

सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय ने दिव्यांग पेंशन के बारे में वित्त मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा था। इस बारे में वित्त मंत्रालय के केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड की ओर से स्पष्टीकरण मंत्रालय को मिल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्यांग पेंशन में आयकर से छूट का सवाल है तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह राहत उन्हीं सैन्यकर्मियों को मिलेगी जो सेवा के दौरान अक्षम हुये हों।सिंह ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के हितों की रक्षा के लिये हरसंभव उपाय कर रही है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि दिव्यांग पेंशन में आयकर से राहत उन्हीं सैन्यकर्मियों को मिलेगी जो सेवाकाल के दौरान ही अक्षमता के शिकार हुये हों।

सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय ने दिव्यांग पेंशन के बारे में वित्त मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा था। इस बारे में वित्त मंत्रालय के केन्द्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड की ओर से स्पष्टीकरण मंत्रालय को मिल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक दिव्यांग पेंशन में आयकर से छूट का सवाल है तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह राहत उन्हीं सैन्यकर्मियों को मिलेगी जो सेवा के दौरान अक्षम हुये हों।’’ इससे जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में सिंह ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के हितों की रक्षा के लिये हरसंभव उपाय कर रही है। 

भरोसा है कि कॉर्पोरेट सेक्टर पूर्व सैनिकों के लिये खुले दिल से योगदान करेगा : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि कॉर्पोरेट सेक्टर और धनाढ्य लोग पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के कोष में “खुले दिल से योगदान” देंगे।

सात दिसंबर को यहां सशस्त्र झंडा दिवस से पूर्व एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने उदारतापूर्वक ‘भारत के वीर’ कोष के लिये धन दिया है और जब उन्होंने गृह मंत्री का पद छोड़ा था तब इसमें करीब 300 करोड़ रुपये थे।

सिंह ने कहा, “मैं आपसे अनुरोध नहीं कर रहा, बल्कि मुझे भरोसा है कि जब राष्ट्रीय गर्व की बात आएगी तो आप (कॉर्पोरेट क्षेत्र) अच्छा-खासा योगदान देंगे।” कॉर्पोरेट क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने कल्याणकारी गतिविधियों के लिये डीईएसडब्ल्यू फंड में मौके पर ही योगदान दिया।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रमोदी सरकारराजनाथ सिंहभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्ससंसदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव