लाइव न्यूज़ :

गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती बोले- गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 14:40 IST

पूज्य स्वामीजी केवल गोवा की संस्कृति को सुधारने का कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस संस्कृति को महान बनाने का कार्य कर रहे हैं, और संतों का कार्य यही है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रह्मेशानंदाचार्य के कारण गोवा आध्यात्मिक दृष्टि से सुजलाम् सुफलाम् हो रहा है।फेस्टिवल के माध्यम से आध्यात्मिक गोवा का अभूतपूर्व दर्शन हुआ है।

पणजीः देश-विदेश में गोवा विभिन्न कारणों से भोगभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन जब तपोभूमि पर आकर गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल का रूप देखा गया, तो प्राचीन गोवा का सुचित्रिकरण नजर आया। सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी के कारण गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि प्राप्त हो रही है, और इसे विश्वभर में प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है। पूज्य स्वामीजी केवल गोवा की संस्कृति को सुधारने का कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस संस्कृति को महान बनाने का कार्य कर रहे हैं, और संतों का कार्य यही है। ब्रह्मेशानंदाचार्य के कारण गोवा आध्यात्मिक दृष्टि से सुजलाम् सुफलाम् हो रहा है।

इस फेस्टिवल के माध्यम से आध्यात्मिक गोवा का अभूतपूर्व दर्शन हुआ है। अब गोवा परिवर्तित हो रहा है, और पूज्य स्वामीजी का कार्य पूरे देशवासियों द्वारा अनुभव किया जाना चाहिए। हम जहाँ-जहाँ भी जाएंगे, वहाँ गोवा का असली इतिहास पहुँचाएंगे। ऐसा संबोधन अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर पूज्यपाद स्वामी चिदंबरानंद सरस्वतीजीने किया।

आध्यात्मिक धर्मगुरु, पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी के दिव्य आशीर्वाद से श्री दत्त पद्मनाभ पीठ तथा सत्गुरु फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन में "गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल २०२५" का शुभारंभ ६ मार्च को श्री क्षेत्र तपोभूमि में हिंदू संस्कृति में अत्यंत पूजनीय गोमाता के पूजन और दीपप्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर पूज्य स्वामीजी ने संबोधित किया।

प्रारंभिक कार्यक्रम में संत पूजन, प्रार्थना, गोमाता पूजन और दीपप्रज्वलन से फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ। इसके बाद पूज्य संतों के अमृततुल्य उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंच पर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर पूज्यपाद स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती - श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अनंत श्री विभूषित भूपेंद्रगिरी स्वामीजी - हरिद्वार, पूज्य स्वात्मानंद स्वामीजी - अमेरिका, गोवा के जलस्रोत मंत्री - सुभाष शिरोडकर, विधायक विजय सरदेसाई, समाजसेवक - ॲड. सुरेंद्र देसाई, बी.सी.सी. आई. के जनरल सचिव - रोहन देसाई, सत्गुरु फाउंडेशन की अध्यक्षा - ॲड. ब्राह्मीदेवीजी सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

टॅग्स :गोवाहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां