गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में निधन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 16, 2019 08:05 AM2019-11-16T08:05:47+5:302019-11-16T08:14:04+5:30
प्रणब नंदा का निधन शनिवार तड़के हुआ। नंदा आधिकारिक दौरे पर दिल्ली आए हुए थे। वह इसी साल गोवा के पुलिस महानिदेशक बने थे।
गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रणब नंदा का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन दिल्ली में हुआ। उनके निधन की वजह दिल का दौरा पड़ना (Cardiac arrest) पड़ना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन शनिवार तड़के हुआ। नंदा 1988 बैच के आईएस अधिकारी थे और अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और अन्य केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के थे। उन्होंने इसी साल मार्च में गोवा के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी।
नंदा आधिकारिक दौरे पर दिल्ली आए हुए थे। नंदा की पत्नी भी पुडुचेरी की डीजीपी रह चुकी हैं। प्रणब नंदा आईबी के साथ भी दो साल काम कर चुके हैं।
Goa Director General of Police(DGP) Pranab Nanda passes away in Delhi after suffering a cardiac arrest. pic.twitter.com/WXMwDet8mi
— ANI (@ANI) November 16, 2019