GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटों पर कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

By रुस्तम राणा | Published: April 24, 2022 04:10 PM2022-04-24T16:10:19+5:302022-04-24T16:19:31+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया है।

GMC Election Results BJP Secures Clean Sweep, PM Modi Thanks Voters For ‘Resounding Mandate’ | GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटों पर कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटों पर कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

Highlightsपीएम मोदी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया पार्टी कार्यकर्ताओं का आभारजीएमसी चुनाव आम आदमी पार्टी और असम गण परिषद को मिली एक-एक सीट

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में हुए नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी ने यहां 60 सीटों में से 58 सीटें अपने नाम की हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं, मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को जीएमसी चुनावों में 60 वार्डों में से 58 वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।"

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा 'धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है। असम बीजेपी विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने सीएम के तहत राज्य सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा की कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार।'

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक वार्ड में जीत मिली है। जबकि एजेपी को भी आम आदमी पार्टी की तरह सिर्फ एक ही सीट पर जीत हासिल हुई है। गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के लिए रविवार को मतगणना शुरू हुई। मतगणना जारी होने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। 

गौरतलब है कि गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था, बाकी के तीन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ। 

Web Title: GMC Election Results BJP Secures Clean Sweep, PM Modi Thanks Voters For ‘Resounding Mandate’

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे