लाइव न्यूज़ :

जहरीली चाय पीने से बच्ची की मौत, चार बीमार; बहू गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:36 IST

Open in App

बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मछियाही गांव में घर की बहू द्वारा सोमवार सुबह जहरीली चाय पिलाने से घर आए मेहमान के डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग बीमार हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि युवती अनीता जायसवाल का विवाह पिछले दिसंबर माह में मछियाही गांव के पूरन जायसवाल से हुआ था। अनीता की अपने ससुराल से अनबन रहती थी और वह किसी तरह उनसे छुटकारा पाना चाहती थी। एक दिन पहले ही अनीता मायके से लौटी थी। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह अनीता का पति घर पर नहीं था। त्योहार के कारण घर पर मेहमान आए हुए थे। आरोप है कि सुबह अनीता ने परिवार और मेहमानों के लिए चाय बनाई और उसमें अपने मायके से लाया हुआ जहरीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीकर अनीता के ससुर पंचम जायसवाल (50), देवर जितेंद्र जायसवाल (22), ननद शिवानी (आठ), रक्षाबंधन पर घर आई मेहमान मौसेरी ननद की बेटी सृष्टि (तीन) और ननद के डेढ़ वर्षीय बेटे शिवांश की हालत बिगड़ने लगी। सिंह ने बताया कि सभी को स्थानीय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शिवांश की मृत्यु हो गयी। शेष चारों बीमार परिवारीजनों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बतायी जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के देवर की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनीता जायसवाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने बताया कि विवेचना और पूछताछ शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ससुराल से छुटकारा पाने के पीछे महिला के प्रेम संबंध से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील