लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महामारी के बीच आज भी जिंदा है इंसानियत, यहां महिला संग एक बच्ची लड़ रही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई

By भाषा | Updated: April 2, 2020 16:33 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से भारत में लोगों की स्थिति ख़राब होती जा रही है तो वहीं आइजोल में एक लड़की और एक गरीब महिला जरुरतमंदों के लिए ख़ास काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी पूरी बचत 1,107 रुपये लुआंग्मुल स्थानीय स्तर के कार्यबल को दान कर दी है। लड़की की मां जोरिनचुंगी ने बताया कि जब से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है उनकी बेटी सो नहीं पाई है।

आइजोल: कहते हैं कि दुनिया में इंसानियत सबसे बड़ी चीज होती है और इस बात को नौ वर्षीय एक बच्ची और एक महिला ने सही साबित किया है। इन दोनों ने दिखाया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से बीमार और मरने वालों के लिए उनका दिल धड़कता है। आइजोल में फेथ अकादमी की कक्षा तीन की छात्रा जोरिंतलुआंगी और एक निराश्रित विधवा मेलोकी में एक बात सामान्य है कि इन दोनों के दिल बहुत बड़े हैं। 

जोरिंतलुआंगी ने जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद और 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी पूरी बचत 1,107 रुपये लुआंग्मुल स्थानीय स्तर के कार्यबल को दान कर दी है। लड़की की मां जोरिनचुंगी ने बताया कि जब से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है उनकी बेटी सो नहीं पाई है। उन्होंने बताया कि वह कहती रहती है कि वह लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद करना चाहती है। 

इसलिए उसने अपनी गुल्लक को तोड़कर उसमें से निकली धनराशि को जरूरतमंदों की मदद के लिए दान कर दिया। उन्होंने बताया कि गुल्लक में 1,107 रुपये थे जो उसने स्थानीय टास्क फोर्स को दे दिये। इससे पता चलता है कि दुनिया में इंसानियत अब भी जिंदा है। मेलोकी एक निराश्रित विधवा महिला है जो किराने का सामान बेचकर अपना गुजारा करती है। 

इस महिला ने भी अपना बड़ा दिल दिखाया और सोमवार को बांग्लादेश के सीमावर्ती राज्य के दक्षिणी भाग लुंगलेई जिले की ग्राम टास्क फोर्स के पास पहुंची। तलबुंग ग्राम परिषद के अध्यक्ष थंगखुमा ने बताया कि वह हमारे पास आई और अपने पर्स से नोट निकाल कर दे दिये। यह राशि 950 रुपये की थी जो इस गरीब महिला के लिए काफी मायने रखती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?