लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग को लेकर गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, चुनाव पर बोले- 'भारत माता जीतेगी, शरजील इमाम, इस्लामिक स्टेट हारेगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 17:48 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के दौरार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसा बांटने का आरोप लगा है। गिरिराज सिंह को इस मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो जारी कर संजय सिंह ने दावा किया है कि रिठाला विधानसभा क्षेत्र में गिरिराज सिंह को पैसे बांटते देखा गया है।दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदशर्न को लेकर दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग के मुख्य संरक्षक थे। गिरिराज सिंह ने कहा, ''भारत जीता, शाहीन बाग हारा। कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे, जनता ने उन्हें नकार दिया। दिल्ली में भारत माता जीतेगी, शरजील इमाम, इस्लामिक स्टेट हारेगा।''

शाहीन बाग को लेकर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा है,  शाहीन बाग, सीलमपुर, जामिया मिल्लिया में लोग चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि हम आम आदमी पार्टी को वोट डालेंगे। इसलिए मैं दिल्ली की जनता से कह रहा हूं कि घर से बाहर निकलिए, लंबी कतारें लगाइए, अपना कार्ड दिखाइए और बोलिए कि 'हम शाहीन बाग को जबाव देंगे'।

चुनाव में पैसा बांटने का गिरिराज सिंह पर आप ने लगाया है आरोप 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के दौरार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसा बांटने का आरोप लगा है। गिरिराज सिंह को इस मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।  शुक्रवार रात को गिरिराज सिंह रिठाला में थे। उन पर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। 

आप नेता संजय सिंह ने इस मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो जारी कर संजय सिंह ने दावा किया है कि रिठाला विधानसभा क्षेत्र में गिरिराज सिंह को पैसे बांटते देखा गया है।

इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।  

टॅग्स :गिरिराज सिंहदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं