लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम के वीडियो पर घमासान: गिरिराज सिंह बोले- इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है यहां की मिट्टी में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 19:32 IST

इससे पहले शरजील इमाम के वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं, इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्दे सिसोदिया ने कहा कि यदि बीजेपी 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार नहीं करवाती है तो इमाम को बीजेपी का आदमी माना जाएं। संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है।

शरजील इमाम के 'असम को भारत से अलग कर देंगे' वाले वीडियो को लेकर घमासान मच गई है। शरजील इमाम को लेकर बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। गिरिराज ने ट्वीट कर कहा कि ये कहते है “सभी का खून है शामिल यहाँ की मिट्टी में..किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है” इन ग़द्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है यहाँ की मिट्टी में?? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।

इससे पहले शरजील इमाम के वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं,  इसे लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम के वीडियो पर बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय उसे गिरफ्तार करवाए।

बता दें कि सिसोदिया ने कहा कि यदि बीजेपी 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार नहीं करवाती है तो इमाम को बीजेपी का आदमी माना जाएं। सिसोदिया का यह बयान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान के बाद आया है।

संबित पात्रा ने शाहीन बाग को तौहीन बाग कहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में कथित रूप से असम को भारत से अलग करने की बात की जा रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि यह शरजील इमाम का वीडियो है जिसमें वो देशविरोधी बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से शाहीन बाग की सच्चाई सामने आ गई है। विपक्ष पर हमला करते हुए पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल और राहुल जवाब दो कि क्या आप देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ हो।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बजाए उसे गिरफ्तार करे। 24 घंटे में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसे बीजेपी का आदमी मानें।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनगिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियासंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया