लाइव न्यूज़ :

किसानों को तोहफाः इफको ने उर्वरकों का खुदरा मूल्य 50 रुपये प्रति पैकेट कम किया

By भाषा | Updated: October 11, 2019 15:06 IST

इफको के प्रबंध निदेशक यू.एस.अवस्थी ने कहा, ‘‘कच्ची सामग्रियों तथा तैयार उर्वरकों के दाम में वैश्विक स्तर पर आ रही कमी को देखते हुए हमने डीएपी तथा सभी जठिल उर्वरकों का खुदरा मूल्य कम किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे इफको ने डीएपी के 50 किलोग्राम के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य 50 रुपये घटाकर 1,250 रुपये कर दिया है।एनपी कॉम्पलैक्स का दाम भी 50 रुपये घटाकर 950 रुपये किया गया है।

इफको ने वैश्विक स्तर पर कच्ची सामग्रियों व तैयार उर्वरकों के दाम में आ रही कमी के मद्देनजर डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) समेत जटल उर्वरकों का खुदरा मूल्य शुक्रवार को प्रति पैकेट 50 रुपये तक कम कर दिया।

इफको के प्रबंध निदेशक यू.एस.अवस्थी ने कहा, ‘‘कच्ची सामग्रियों तथा तैयार उर्वरकों के दाम में वैश्विक स्तर पर आ रही कमी को देखते हुए हमने डीएपी तथा सभी जठिल उर्वरकों का खुदरा मूल्य कम किया है।’’

उन्होंने कहा कि इफको ने डीएपी के 50 किलोग्राम के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य 50 रुपये घटाकर 1,250 रुपये कर दिया है। इसी तरह एनपीके-1 और एपनीके-2 के पैकेट का दाम 50-50 रुपये घटाकर क्रमश: 1,200 रुपये और 1,210 रुपये कर दिया गया है। एनपी कॉम्पलैक्स का दाम भी 50 रुपये घटाकर 950 रुपये किया गया है।

अवस्थी ने कहा कि संशोधित कीमतों में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल है। नई कीमतें 11 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। नीम कोटेड यूरिया के 45 किलोग्राम के पैकेट की कीमत 266.50 रुपये ही रहेगी। इफको ने इससे पहले डीएपी और जटिल उर्वरकों का भाव इस साल जुलाई में कम किया था। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन