लाइव न्यूज़ :

BJP ने कहा- NSA अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा पर दिए बयान के लिए गुलाम नबी आजाद माफी मांगें

By भाषा | Updated: August 8, 2019 15:23 IST

संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को केंद्र द्वारा खत्म किए जाने के तुरंत बाद एनएसए डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा को धनबल से प्रायोजित बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर सकता है।

भाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कश्मीर यात्रा को धनबल से प्रायोजित बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता के इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कर सकता है।संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को केंद्र द्वारा खत्म किए जाने के तुरंत बाद एनएसए डोभाल ने आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर का दौरा किया। वह बुधवार को फुटपाथ पर स्थानीय लोगों के साथ भोजन करते हुए दिखे जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।आजाद ने डोभाल के कश्मीर दौरे पर कहा, ‘‘ पैसे देकर आप किसी को भी साथ ला सकते हो।’’ इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह के बयान की उम्मीद पाकिस्तानियों से की जाती है, न कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी से।हुसैन ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘ गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं.... जब एनएसए राज्य का दौरा करते हैं, इलाके के लोगों से मिलते हैं साथ खाना खाते हैं, तो कांग्रेस कहती है कि हमने उन्हें पैसा दिया है।’’उन्होंने कहा ‘‘ इस तरह के आरोप पाकिस्तान के लोग लगाते हैं। इसकी उम्मीद कांग्रेस जैसी देश की सबसे बड़ी पार्टी से नहीं की जाती। आप कैसे ऐसे आरोप लगा सकते हैं? इस बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान वैश्विक मंचों पर करेगा। उन्हें (आजाद को) तुंरत इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। ’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुलाम नबी आजादजम्मू कश्मीरअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?