लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में एक बार फिर से सामने आया आपसी विवाद!, गुलाम नबी आजाद बोले- 7 दशक में सबसे खराब स्थिति में है पार्टी

By अनुराग आनंद | Updated: November 22, 2020 21:01 IST

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को होटल के बारे में सोचना बंद कर सड़क पर उतरना होगा। तभी एक बार फिर से पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी को मजबूत करने के संबंध में सुझाव दिए थे।इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि पार्टी के कामकाज से जो नाखुश हैं वह कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर से पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है। आजाद ने कहा है कि देश की आजादी के बाद 7 दशक में पहली बार कांग्रेस पार्टी सबसे खराब स्थिति में है। 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में 5 सितारा होटल की संस्कृति है। पार्टी की जिम्मेदारी मिलते ही पार्टी के नेता शहर में सबसे पहले होटल बुक कराने के लिए सोचने लगते हैं।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं को होटल के बारे में सोचना बंद कर सड़क पर उतरना होगा। तभी एक बार फिर से पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। 

इससे पहले कपिल सिब्बल ने भी पार्टी को लेकर दिया था विवादित बयान-

इससे पहले कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी को मजबूत करने के संबंध में सुझाव दिए थे। चौधरी ने कहा, ‘‘वह (सिब्बल) कांग्रेस और आत्मविश्लेषण की जरूरत को लेकर बहुत चिंतित प्रतीत होते हैं।

इससे पहले भी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर बयान दिए थे। लेकिन वह बिहार में और पिछले साल अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करते नहीं नजर आए।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘एसी कमरे में बैठकर उपदेश देने के बजाए उन्हें जमीन पर काम करना चाहिए । बिना कुछ किए दूसरों को नसीहत देने से कुछ भला नहीं होता।

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयान देने वालों के खिलाफ अधीर रंजन चौधरी क्या बोले-

पार्टी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिहार चुनाव में हार को लेकर आत्मविश्लेषण संबंधी टिप्पणी के लिए कपिल सिब्बल की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि पार्टी के कामकाज से जो नाखुश हैं वह सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने के बजाए कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं।

चौधरी ने ‘एसी कमरे से उपदेश’ देने के लिए सिब्बल पर कटाक्ष किया और कहा कि नाराज सदस्य चाहें तो दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं या अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने सवाल किया कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए सिब्बल ने प्रचार क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा ‘‘बिना कुछ किए बोलते रहना आत्मविश्लेषण नहीं है।’’

(एजेंसी इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसअधीर रंजन चौधरीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह