लाइव न्यूज़ :

गहलोत, कमलनाथ और बघेल का राज्याभिषेक: शपथ ग्रहण समारोह में इन विपक्षी नेताओं का लग सकता है तांता

By भाषा | Updated: December 17, 2018 05:26 IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद है।

Open in App

 राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं के शिरकत करने की उम्मीद है।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभालेंगे तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई अहम नेता समारोहों में शिरकत कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राजद नेता तेजस्वी यादव समारोहों में शिरकत करेंगे। वहीं एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल, टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी और एलजेडी नेता शरद यादव समेत अन्य को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित किया है। इसके नेता संजय सिंह भी राजस्थान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

इसके अलावा, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मंच नेता बाबूलाल मरांडी, स्वाभिमानी पक्ष नेता राजू शेट्टी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी आमंत्रित किया गया है और इन नेताओं के समारोहों में आने की संभावना है।

अशोक गहलोत जयपुर में सुबह 10 बजे शपथ लेंगे जबकि कमलनाथ दोपहर एक बजे भोपाल में शपथ में लेंगे। वहीं भूपेश बघेल शाम चार बजे रायपुर में शपथ लेंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया