लाइव न्यूज़ :

Report: ये है उत्तर भारत का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद लिस्ट में शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2021 07:54 IST

एक सर्वे के अनुसार, उत्तर भारत का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है। जहां पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर दिल्ली से भी खराब स्थिति में है।

Open in App
ठळक मुद्दे56 शहरों में 137 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन के आंकड़ों से चला पतादिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 339 (बहुत खराब श्रेणी में) है

नई दिल्ली: एक तरफ बड़े शहरों में आधुनिक सुविधाएं हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं बड़े शहरों में बढ़ता प्रदूषण भी चिंता का कारण है। एक सर्वे के अनुसार, उत्तर भारत का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है जहां पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर दिल्ली से भी खराब स्थिति में है। उत्तर भारत के 56 शहरों में 137 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने क्या कहा?

एक जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2021 तक इन सीएएक्यूएमएस से प्राप्त पीएम 2.5 के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने कहा कि शुरुआती सर्दियों में धुंध के चलते स्वच्छ छोटे शहरों में पीएम 2.5 का स्तर दिल्ली में दर्ज संकेंद्रण से अधिक हो सकता है।

गाजियाबाद में औसत पीएम 2.5 स्तर 360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज 

इसके मुताबिक, प्रदूषित के उच्च स्तर वाले सप्ताह के दौरान गाजियाबाद में औसत पीएम 2.5 स्तर 360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि वार्षिक औसत स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा जो कि उत्तर भारत में सबसे अधिक था।

नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का भी जानिए हाल 

वहीं, दिल्ली का वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर 97 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और साप्ताहिक स्तर 270 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। इसी तरह मुरादाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम का वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर क्रमशः 96, 92, 89 और 88 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 339 (बहुत खराब श्रेणी में) है।

टॅग्स :गाजियाबाददिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू