लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

By स्वाति सिंह | Updated: January 29, 2019 10:59 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया 'जॉर्ज साहब ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक और निडरता के साथ दूरदर्शी भी उन्होंने हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन से दुखी।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा 'जब हम श्री जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं, तो हम सबसे खास तौर पर उग्र व्यापार संघ के नेता को याद करते हैं, जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी, वह नेता जो राजनीतिज्ञों की ताकत को सबसे ज्यादा समझ सकता है।वह एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षा मंत्री थे जिन्होंने हमेशा भारत को सुरक्षित रखा।'उन्होंने आगे लिखा 'सार्वजनिक जीवन में जॉर्ज साहब कभी भी अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने आपातकाल के दांत और नाखून का विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और लाखों लोगों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

राहुल ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ' पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।' 

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री दास ने कहा है कि पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस एक कर्मठ, ईमानदार, जुझारू और जन नेता थे। उनकी कमी हर किसी को खलेगी। उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का आज निधन हो गया। फर्नांडिस 88 साल के थे।  वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फर्नांडिस दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आज सुबह आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। 

फर्नांडिस एनडीए के संस्थापक संयोजक थे। 1975 में आपातकाल के दौरान फर्नांडीस जेल गए। नेतृत्व में हुई रेल कर्मचारियों की हड़ताल भारत की सबसे बड़ी हड़ताल में से मानी जाती है। वो समता पार्टी के संस्थापक थे।  

टॅग्स :जॉर्ज फर्नान्डिसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण