लाइव न्यूज़ :

जनरल बिपिन रावत हो सकते हैं पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ!

By हरीश गुप्ता | Updated: August 17, 2019 09:16 IST

सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हो सकते हैं. एयर चीफ मार्शल और मौजूदा चीफ ऑफ स्टॉफ समिति (सीओएससी) अध्यक्ष बी. एस. धनोआ जो सीडीएस पद की दौड़ में आगे हैं, वह 30 सितंबर को रिटायर्ड हो जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय जल्द ही एक कार्यान्वयन समिति का गठन करेगाएनएसए अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाल किला के प्रचीर से एक दिन पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  (सीडीएस) की नियुक्ति की घोषणा के बाद सरकार इसके लिए प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू करने वाली है. जानकारी मिली है कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही एक कार्यान्वयन समिति का गठन करेगा, जो सीडीएस के तौर-तरीकों और प्रभावी भूमिका को अंतिम रूप देगी.

सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हो सकते हैं. एयर चीफ मार्शल और मौजूदा चीफ ऑफ स्टॉफ समिति (सीओएससी) अध्यक्ष बी. एस. धनोआ जो सीडीएस पद की दौड़ में आगे हैं, वह 30 सितंबर को रिटायर्ड हो जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि कार्यान्वयन समिति एक महीने के भीतर अपनी अनुशंसाओं को अंतिम रूप देकर सरकार को सौंपने में सक्षम नहीं है. इस लिहाज से जनरल रावत के इस पद पर बैठने की संभावना अधिक बढ़ गई है क्योंकि उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म होगा और वह तीन सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होंगे.

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सरकार के सैन्य सलाहकार की तरह होंगे और दीर्घकालिक योजनाओं, खरीद, प्रशिक्षण आदि के मामले में तीन प्रमुख सेनाओं के साथ समन्वय करेंगे. एक तरह से वह सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करेंगे और रक्षा मंत्री के साथ भी तालमेल रखेंगे.

कैबिनेट सचिव का दर्जा मिलेगा :

सूत्रों ने संभावना जताई है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को कैबिनेट सचिव का दर्जा मिलेगा. साथ ही वरीयता में वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों से एक पद बड़े होंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, इसलिए पदक्रम में सीडीएस उनके कनिष्ठ होंगे.

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह