लाइव न्यूज़ :

एसयूवी में मिली जिलेटिन की छड़ें कम क्षमता की, बड़ी क्षति की आशंका कम थी : एफएसएल

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च मुंबई के कलीना स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने अपने प्रारंभिक विश्लेषण में पाया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़े एसयूवी से बरामद जिलेटिन की छड़ें कम क्षमता का विस्फोट करने में सक्षम थीं और उनसे बड़ी क्षति होने की आशंका नहीं थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि एफएसएल ने विश्लेषण के दौरान जिलेटिन की छड़ों के अंदर अमोनियम नाइट्रेट पाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जिलेटिन की छड़ों के अंदर अमोनियम नाइट्रेट मिला है। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटक कम क्षमता का विस्फोट करने में सक्षम था और इसके कारण बड़ा नुकसान होने की आशंका बहुत कम थी।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल ग्रामीण क्षेत्रों में कुआं खोदने, सड़क निर्माण कार्य और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला संबंधित एजेंसी को अगले दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कलीना एफएसएल उस एसयूवी का भी विश्लेषण कर रहा है जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें पाई गई थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रसायन विशेषज्ञों की मदद से एफएसएल वाहन के चेसिस नंबर का पता लगाने का प्रयास करेगा ताकि यह जाना जा सके कि क्या यह बदला गया है। इससे हमें एसयूवी के वास्तविक मालिक के बारे में जानने में मदद मिलेगी और यह भी पता चल सकेगा कि यह किसके नाम से पंजीकृत था।’’

उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला पूरे वाहन की जांच करेगा ताकि पता चल सके कि क्या खून का कोई धब्बा, बाल या कोई और चीज कार के अंदर है जिससे जांचकर्ताओं को यह जानने में मदद मिल सकेगी कि अंबानी के घर के बाहर कार खड़ी करने के समय इसे कौन चला रहा था और उसमें कौन लोग सवार थे।

एफएसएल ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन के विसरा नमूनों की भी जांच कर रहा है। हिरन का शव पांच मार्च को क्रीक में पाया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रयोगशाला यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि क्या किसी ने हिरन को मौत से पहले किसी तरह की दवा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत