नई दिल्ली, 25 अप्रैल: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री स्कूल एंड हायर सेकेंड्री स्कूल (GBSHSE) 12वीं के नतीजे 28 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। गोवा बोर्ड 12 वीं कक्षा का रिजल्ट GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। गोवा बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा 5 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित करवाई थी।
गोवा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के आलावा आप 12वीं की रिजल्ट results.nic.in, indiaresults.com और examresults.net. पर भी जाकर देख सकते हैं।
गोवा बोर्ड के सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री के छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट
- छात्र रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले gbshse.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद GBSHSE Goa Board Class 12th Results 2018 की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद अपनी डिटेल्स भरें। रोल नंबर भरने के बाद समिट करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं औक 26 मार्च तक चली थीं। पिछले साल गोवा बोर्ड का परिणाम अपैल में ही आ गया था। 2017 में करीब 40,000 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
गोवा बोर्ड के बारे में
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन गोवा का मुख्य बोर्ड है। जो अपने संबद्ध स्कूलों में सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री शिक्षा प्रबंधन का जिम्मेदार है। गोवा बोर्ड का गठन 27 मई 1975 को गोवा, दमन दीव माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अधिनियम 1975 के तहत स्थापित किया गया था।