लाइव न्यूज़ :

GAYA Lok Sabha Seat: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से लड़ेंगे चुनाव

By धीरज मिश्रा | Updated: March 21, 2024 12:59 IST

GAYA Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 के लोकसभा चुनाव में हार गए थे जीतन राम मांझी साल 2019 में जेडीयू की टिकट पर विजय मांझी जीते थे चुनाव 2024 में जीतन राम मांझी फिर लड़ रहे हैं चुनाव

GAYA Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। रिलीज में कहा गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को आधिकृत किया गया है। 21 मार्च को इस संबंध में बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी को गया संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया जाता है। बताते चले कि गया लोकसभा सीट 1967 से ही सुरक्षित है। साल 2014 में मोदी लहर में जीतन राम मांझी ने जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। जीतन तीसरे नंबर पर आए थे। 

बताते चले कि लोकसभा चुनावों की घोषणा के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा था कि लोकतंत्र के महापर्व की घोषणा हो चुकी है, इन चुनावों में उतरने के लिए हम, एनडीए के लोग आम जनता के विश्वास के साथ पूरी तरह से तैयार है। विकास,विश्वास और मोदी की गारंटी के साथ हम , जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। जनता मालिक का विश्वास ही हमारी पुंजी है। 

बिहार में 40 सीट जीतेंगे

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीतेंगे। इस बार एनडीए 400 पार का आंकड़ा भी पार करेगा।

बिहार में इतनी सीटें मिली

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बीते कुछ दिनों पहले ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझा लिया गया। दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालाय से यह घोषणा की गई कि बीजेपी बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू 16 सीट पर, चिराग पासवान की पार्टी 5 सीट पर और एक-एक सीट अन्य को दिया गया है। हालांकि, कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। हालांकि, कुछ सीटों पर माना जा रहा है कि यही उम्मीदवार हो सकते हैं। जैसे कि हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Gayaजीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे