लाइव न्यूज़ :

गणपति विसर्जन के दौरान दिल्ली में चार की मौत, पूरे देश में 43 लोगों की गई जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 16:50 IST

भोपाल में शुक्रवार तड़के गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस मामले में इन नावों को चला रहे दो नाविकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिये गये हैं।

Open in App

गणपति विसर्जन करते समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में अभी तक 43 लोगों की मौत हो गई है। भोपाल में नाव पलटने से 11 लोगों की, दिल्ली में चार लोगों की, महाराष्ट्र में 18 लोगों की और गुजरात में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

भोपाल में 11 लोगों की मौत

भोपाल में शुक्रवार तड़के गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस मामले में इन नावों को चला रहे दो नाविकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिये गये हैं। भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने भाषा को बताया कि यह घटना छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे की है। हादसा तब हुआ जब लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे। वली ने बताया कि इन दो नावों में 17 लोग सवार थे। 11 शव निकाल लिए गए हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाला गया। घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग शहर के पिपलानी इलाके के रहने वाले थे। भोपाल के कलेक्टर तरूण पिथोड़े ने घटना की मेजिस्ट्रेट से जांच करवाने के आदेश दिये हैं। मृतकों की पहचान परवेज खान (15), रोहित मौर्य (30), हर्ष (20), करण (16), सुन्नी ठाकरे (22), राहुल वर्मा (30), विक्की (28), विशाल (22), अर्जुन (18), राहुल मिश्रा (20) एवं करण पन्नालाल (26) के रूप में की गई है। ये सभी शहर के पिपलानी इलाके के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 11-11 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा भोपाल नगर निगम ने भी दो-दो लाख रूपये की सहायता की घोषणा की है। 

दिल्ली में चार लोगों की डूबकर मौत

दिल्ली में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पानी में डूब गये दो पुरूषों और दो महिलाओं के शव शुक्रवार को तड़के पल्ला बख्तावरपुर गांव के समीप बरामद किये गये। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात आठ बजकर 58 मिनट पर विभाग को लोगों के डूब जाने की खबर मिली थी। अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा और बचाव अभियान शुरू किया गया। दो पुरूषों और दो महिलाओं के शव बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने कहा कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ। उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया। 

गुजरात में 10 लोगों की मौत

गुजरात में सात सितंबर को अरावली और खेड़ा जिलों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। छह लोगों की मौत अरावली जिले के धानसुरा तालुक में खादोल गांव के वात्रक नदी में डूबने से हुई थी। वहीं चार की मौत खेड़ा जिले में मोहर नदी में डूबने से हुई थी। खादोल में कई लोग प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने गए थे, उनमें से छह की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं खेड़ा जिले के कपादवंज शहर में मोहर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई थी। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगुजरातमहाराष्ट्रदिल्लीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया