लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मूक बधिर लड़की से सामूहिक बलात्कार, छह आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:54 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), 30 सितंबर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के 13 साल की मूक बधिर बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

शहडोल पुलिस जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दिनेश चंद्र सागर ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह वारदात 25 सितंबर को जिले के एक गांव की है। पीड़िता की मां द्वारा बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि बालिका को जानने वाला एक व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर गांव में एक कमरे में ले गया और वहां उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने भी बालिका के साथ बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद लड़की सदमे में आ गई लेकिन उसने घटना के कुछ दिनों बाद सांकेतिक भाषा में अपनी मां को आपबीती बताई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी छह आरोपियों को भादंसं और पॉक्सो अधिनियम की संबंद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से चार आरोपी नाबालिग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत