राजमार्ग पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त
By भाषा | Published: April 12, 2021 07:13 PM2021-04-12T19:13:12+5:302021-04-12T19:13:12+5:30
मंगलुरु, 12 अप्रैल दक्षिण कन्नड़ जिले में राजमार्ग पर यात्रियों से लूटपाट की साजिश रचने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि उलाइबेट्टू गाँव के परारी से रविवार को सशस्त्र लूटरों को गिरफ्तार किया गया। उस समय ये वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 25-35 साल के बीच में है।
अधिकारी ने बताया कि इनके पास से दो चाकू, चेहरा ढकने वाली टोपियां, तीन पैकेट मिर्च पाउडर, आठ मोबाइल फोन, एक कार समेत अन्य चीजें जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।