Ganesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 13:30 IST2025-08-23T13:29:52+5:302025-08-23T13:30:53+5:30

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान छह फुट तक ऊंची गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाएगा जबकि छह फुट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जित किया जा सकता है।

Ganesh Chaturthi 2025 Facility regarding idol immersion all information mobile app download issued Thane Municipal Corporation | Ganesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

file photo

Highlightsकृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ा दी गयी है और ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप में सुधार किया गया है।23 कृत्रिम झीलें, 77 टैंक विसर्जन प्रणालियां, नौ छोटी नहरों के घाट पर यह सुविधा शामिल हैं।निर्देशों के अनुसार, केवल छह फुट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही घाटों पर विसर्जन किया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2025: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने आगामी गणेश उत्सव के लिए मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधाओं में विस्तार किया और साथ ही एक ऐप भी जारी किया, जो नागरिकों को उनके इलाकों में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 27 अगस्त से शुरू हो रहे 10 दिवसीय उत्सव के दौरान छह फुट तक ऊंची गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाएगा जबकि छह फुट से ऊंची मूर्तियों को प्राकृतिक जलाशयों में विसर्जित किया जा सकता है।

नगर निगम ने कहा कि कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ा दी गयी है और ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप में सुधार किया गया है, जो नागरिकों को उनके आस-पड़ोस में विसर्जन स्थलों तक पहुंचने में मदद करेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, निगम ने 134 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की है, जिनमें 23 कृत्रिम झीलें, 77 टैंक विसर्जन प्रणालियां, नौ छोटी नहरों के घाट पर यह सुविधा शामिल हैं।

इसके अलावा 10 प्रतिमा संग्रहण केंद्र भी बनाए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, केवल छह फुट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही घाटों पर विसर्जन किया जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, विसर्जन स्थलों पर दो पालियों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, साथ ही घाटों पर क्रेन और अतिरिक्त नाव भी तैनात की जाएंगी। ‘ग्रीन इमर्शन’ ऐप नागरिकों को उनके आस-पास के विसर्जन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह उन्हें मोबाइल विसर्जन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देगा।

Web Title: Ganesh Chaturthi 2025 Facility regarding idol immersion all information mobile app download issued Thane Municipal Corporation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे