लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक पर गहलोत ने कहा- कई बातें तो पाकिस्तान भी नहीं कहता

By भाषा | Updated: April 18, 2019 04:18 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना द्वारा सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने को लेकर ‘‘कूदने’’ के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को यहां कहा कि कई बातें ऐसी होती हैं जो पाकिस्तान भी करता है लेकिन उसके बारे में नहीं बोलता।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना द्वारा सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने को लेकर ‘‘कूदने’’ के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को यहां कहा कि कई बातें ऐसी होती हैं जो पाकिस्तान भी करता है लेकिन उसके बारे में नहीं बोलता।

ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्री ऐसे हैं जो पहली ही बार सांसद बने, इसलिए उनमें अनुभव की कमी है। मोदी सरकार व उसके मंत्रियों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ‘‘कूदना’’ इसी अनुभव की कमी का परिणाम है। गहलोत ने अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा,‘‘राजग सरकार में अधिकतर वे लोग मंत्री बन गए जो किसी रूप से भाजपा के लोग हैं... 5-7, 10 लोगों को छोड़ दीजिए तो बाकी को अनुभव नहीं है। इसीलिए तो वह सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कूद रहे हैं।’’

गहलोत ने आगे कहा, ‘‘...सर्जिकल स्ट्राइक हर प्रधानमंत्री के वक्त में हुई है पर कभी कहा नहीं जाता है। कई बातें ऐसी होती हैं जो पाकिस्तान भी करता है, वो कहते नहीं हैं।’’ इसी संवाददाता सम्मेलन में गहलोत की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुनाव को लेकर की गयी एक टिप्पणी पर भी बाद में विवाद हुआ। गहलोत ने कहा कि उन्होंने एक आलेख में पढ़ा कि भाजपा ने 2017 में कोविंद को राष्ट्रपति बनाया ताकि वह गुजरात के विधानसभा चुनाव जीत सके।

इसके साथ ही गहलोत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जुमले वाली सरकार बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इसकी विदाई तय है। गहलोत ने कहा, ‘‘ये जुमले उनको ले डूबेंगे ... इस मोदी सरकार को ले डूबने का का एक बड़ा कारण तो यह होगा कि इसने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया। दूसरा बड़ा कारण जुमलेबाजी रहेगा। सब लोग धीरे धीरे समझ रहे हैं कि यह जुमले वाली सरकार है।' 

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतजदयू के संपर्क में महागठबंधन के 17-18 विधायक?, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 'खेला', प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतवक्फ दस्तावेजः अपलोड की समयसीमा 1 साल और बढ़ाने की मांग, मंत्री किरेन रीजीजू से मिले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा