लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: चुनौतियों पर पार पाते हुए तीन माह में दिखाना होगा गहलोत-पायलट की जोड़ी को कमाल

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 15, 2018 23:41 IST

राजस्थान के जननायक और मारवाड के गांधी के नाम से चर्चित अशोक गहलोत तीसरी बार प्रदेश की कमाने संभालने जा रहे हैं।

Open in App

 राजस्थान के जननायक और मारवाड के गांधी के नाम से चर्चित अशोक गहलोत तीसरी बार प्रदेश की कमाने संभालने जा रहे हैं। उनके साथ इस बार युवा एवं ऊर्जावान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

गहलोत एवं सचिन की जोड़ी के समक्ष दिसम्बर के कई चुनौतियां सामने होंगी। किसानों को 10 दिन में कर्ज माफी का फामूला और उसे अमली जामा पहनाना सहज नहीं होगा। वहीं लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी, बाडमेर रिफाइनरी, मेट्रो फेज -2 प्रोजेक्ट, महिला सुरक्षा सहित राज्य कर्मचारियों को संतुष्ट करने का काम कांटे से भरा है। अब इस कांटों भरे ताज पर एक लम्बा और जादुई अनुभव और युवा एवं जोशीला साथ इसे हल करने में किस तरह का कमाल दिखाता है यह कुछ माह में सबके सामने आ जाएगा। 

 अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री के रूप में सामने आने के बाद अब मंत्रिमंडल की सूरत भी तैयार होने लगी है। इनमें वो चेहरे खास माने जा रहे हैं जो अशोक गहलोत के खासे निकट माने जाते हैं। वहीं युवा जोश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय है।

मुख्य विभाग अनुभव को वरीयता देते हुए वरिष्ठ नेताआंे को ही सौंपे जाने की पूर्ण संभावना है। सी.पी.जोशी, महेश जोशी लालचन्द कटारिया, रघु शर्मा, दीपेन्द्र सिंह शेखावत आदि के नामों के साथ ही बी. डी. कल्ला और शकुन्तला रावत, हरीश चैधरी आदि का नाम भी मंत्री पर के लिए चर्चा में है। 

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया