लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में G-23 की मांगों को लेकर हलचल के बीच गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2022 18:53 IST

गुलाम नबी आजाद जी-23 समूह के नेता हैं। इस ग्रुप में शशि थरूर, कपिल सिब्बल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और राज बब्बर जैसे अन्य वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी और जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद के बीच ये बैठक ऐसे समय हुई है जब विद्रोही नेताओं का समूह पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए पुरानी पार्टी में व्यापक सुधारों की मांग कर रहा है।

गुलाम नबी आजाद जी-23 समूह के नेता हैं। इस ग्रुप में शशि थरूर, कपिल सिब्बल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और राज बब्बर जैसे अन्य वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं। पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का यह विद्रोही समूह है जो कांग्रेस में व्यापक सुधारों की मांग कर रहा है। इनकी मांगों में पार्टी के लिए एक 'पूर्णकालिक नेतृत्व' भी शामिल है जो मैदान पर सक्रिय है। सोनिया गांधी अभी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वे इस पद को संभाल रही हैं। 

बता दें कि दो साल पहले जी-23 के 'विद्रोही' नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी में तत्काल सुधार की मांग की थी। 5 राज्यों के चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त होने के बाद जी-23 के असंतुष्ट नेताओं ने फिर बैठकें की। वे इस हफ्ते दो दिन में दो बार मिल चुके हैं। शशि थरूर, जो समूह का हिस्सा नहीं हैं, भी उनके साथ शामिल हुए। 

पांच राज्यों में पार्टी की हार की जवाबदेही के लिए जी-23 के नेताओं ने इसी हफ्ते बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर लगातार दूसरे दिन मुलाकात की थी। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह