लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में 21 से 27 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, जानें क्या बंद रहेगा क्या चालू

By भाषा | Updated: July 20, 2020 20:29 IST

अधिसूचना में कहा गया है कि उनको छोड़कर जिन्हें विशिष्ट छूट प्रदान की गई है, सरकारी कार्यालय, दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, संस्थान, बाजार और कारखाने बंद रहेंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें कहा गया है कि शैक्षणिक, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान अगले 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। लॉकाडउन के दिनों के दौरान जिला मजिस्ट्रेट रात साढ़े सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी करेंगे।

गंगटोक: सिक्किम सरकार ने राज्य में 21 जुलाई से 27 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का सोमवार को निर्णय किया। यह निर्णय हाल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर लिया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मुख्य सचिव एस सी गुप्ता की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 स्थिति के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के बाद लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया गया। इसमें कहा गया है कि सिक्किम में 21 जुलाई सुबह छह बजे से 27 जुलाई सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि उनको छोड़कर जिन्हें विशिष्ट छूट प्रदान की गई है, सरकारी कार्यालय, दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, संस्थान, बाजार और कारखाने बंद रहेंगे । इसमें यह भी कहा गया है कि अधिकारियों द्वारा दी गई छूटों को छोड़कर सभी गतिविधियाँ, सभा, लोगों की आवाजाही और सामान लाने ले जाने और यात्री वाहनों की आवाजाही निषिद्ध या प्रतिबंधित रहेगी। इसमें कहा गया है कि शैक्षणिक, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान अगले 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार लॉकाडउन के दिनों के दौरान जिला मजिस्ट्रेट रात साढ़े सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी करेंगे। यह इसलिए ताकि एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम, सार्वजनिक साफ सफाई और आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल के वर्तमान नियम के साथ लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित एवं विनियमित की जा सके। सिक्किम में दो महीनों में कोविड-19 के 283 मामले सामने आए हैं। पहला मामला 23 मई को सामने आया था। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में 193 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 90 लोग ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया