महिला को दोस्त ने चाकू मारा, हालत नाजुक

By भाषा | Published: February 15, 2021 01:02 AM2021-02-15T01:02:25+5:302021-02-15T01:02:25+5:30

Friend stabbed woman, condition critical | महिला को दोस्त ने चाकू मारा, हालत नाजुक

महिला को दोस्त ने चाकू मारा, हालत नाजुक

मुंबई, 14 फरवरी मुंबई में स्थित केईएम अस्पताल के बाहर रविवार को 37 वर्षीय महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि घटना दोपहर में हुई जब आरोपी राजेश काले और पीड़िता के बीच विवाद हो गया।

उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

काले पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “काले और महिला दोस्त थे। महिला गोवंडी की निवासी है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी काले कुर्ला का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Friend stabbed woman, condition critical

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे