लाइव न्यूज़ :

पैसों के विवाद में हत्या के मामले में दोस्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून आर्थिक लेन-देन के विवाद में कथित रूप से अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या करने और उसके शव को एक गड्ढे में फेंकने के मामले में 32 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक डबास और रोहित चिकारा उर्फ नीरज (35) एक दूसरे को पांच-छह साल से जानते थे। चिकारा अक्सर आरोपी से पैसे लेता था लेकिन लौटाता नहीं था और इस बात पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी हो जाती थी।

उन्होंने कहा कि डबास 11 और 12 जून की दरमियानी रात को चिकारा को कांझावाला के एक खाली पड़े प्लॉट पर ले गया जहां उसने चिकारा को शराब पिलाई और फिर उसका गला घोंट दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डबास ने चिकारा के शव को कांझावाला से आठ किलोमीटर दूर गढ़ी रिंधाला गांव में एक मंदिर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस ने घटना के बाद डबास को छिपने की जगह मुहैया कराने वाले 24 साल के विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा कि चिकारा का शव 12 जून को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि चिकारा के परिजनों से संपर्क किया गया और उन्होंने बताया कि उसे आखिरी बार डबास के साथ देखा गया था। आरोपी भी घर से लापता मिला।

बाद में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी और आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पूछताड में डबास ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया और बताया कि वह नीरज बवाना की तरह कुख्यात अपराधी बनना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत