फ्रांस के राजदूत ने किया एलान, जल्द मिलेगा भारत को पहला राफेल विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 10:43 IST2019-07-06T10:43:01+5:302019-07-06T10:43:01+5:30

भारत और फ्रांस के बीच हो रहे इस डील में होने वाले विवादों पर उन्होंने कहा कि उनकी इसमें कोई रूचि नहीं है और वो परिणाम में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि हकीकत है कि यह अगले 2 महीने में पूरा होने वाला है.

France ambassdor alexander jiglar says iaf will get first rafale in september | फ्रांस के राजदूत ने किया एलान, जल्द मिलेगा भारत को पहला राफेल विमान

फ्रांस के राजदूत ने किया एलान, जल्द मिलेगा भारत को पहला राफेल विमान

Highlightsअलेक्जेंडर जीगलर ने बताया कि अगले 2 सालों के भीतर भारत को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान मिल जायेंगे. अलेक्जेंडर ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच प्रौद्योगिकी के रिश्ते को 50 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं.

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने वाला है. फ्रांस सरकार ने कहा है कि 2 महीने के भीतर पहला राफेल विमान भारत को मिल जायेगा. देश में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने यह जानकारी मीडिया को दी है. 

पीटीआई के मुताबिक, भोपाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये अलेक्जेंडर जीगलर ने बताया कि अगले 2 सालों के भीतर भारत को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान मिल जायेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय वायु सेना को अगले 2 महीनों में पहला लड़ाकू विमान मिल जायगा, उन्होंने कहा कि ऐसा सितम्बर में हो सकता है. 

भारत और फ्रांस के बीच हो रहे इस डील में होने वाले विवादों पर उन्होंने कहा कि उनकी इसमें कोई रूचि नहीं है और वो परिणाम में यकीन करते हैं. उन्होंने कहा कि हकीकत है कि यह अगले 2 महीने में पूरा होने वाला है. 

अलेक्जेंडर ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच प्रौद्योगिकी के रिश्ते को 50 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं और दोनों देशों ने इसे सामूहिक रूप से बढ़ाया है.

राफेल विमान एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जो मौजूदा वक्त में सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है.

Web Title: France ambassdor alexander jiglar says iaf will get first rafale in september

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे