जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में चार जवान घायल

By भाषा | Published: January 20, 2021 01:11 PM2021-01-20T13:11:33+5:302021-01-20T13:11:33+5:30

Four soldiers injured in Pakistan firing in Akhnoor sector of Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में चार जवान घायल

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में चार जवान घायल

जम्मू, 20 जनवरी पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाके को निशाना बनाकर की गयी गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एलओसी पार से केरी बट्टल इलाके में गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चार जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उधमपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four soldiers injured in Pakistan firing in Akhnoor sector of Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे