लाइव न्यूज़ :

नकली नोट बनाने वाले चार लोग गिरफतार, दो लाख से अधिक के नकली नोट बरामद

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:53 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) 24 जून जिले में गोकुलपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार को नकली नोट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके पुलिस ने दो लाख 11 हजार रुपये के मूल्य नकली नोट बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि चारों ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक शिवशंकर जिला अयोध्या के थाना पटरंगा में एक जनसेवा केंद्र चलाता है, वहीं पर वे लोग लैपटाप में लगे स्कैनर से 500 एवं 2000 रुपये की असली नोटों से स्कैन कर नकली नोट बनाते हैं।

प्रसाद ने बताया कि ये लोग साफ्टवेयर के माध्यम से असली नोटों की तरह ही नकली नोट प्रिंट करके निकाल लेते थे तथा तीस हजार नकली नोटों के बदले 10 हजार असली रुपये लेते थे। पुलिस के अनुसार ये नोट अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर आदि जनपदों में पहुंचाये जाते थे।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शिवशंकर,सौरभ तिवारी,मो अलीम और रितिक मिश्रा हैं । उनके पास से दो लाख 11 हजार रूपये के मूल्य के नकली नोट, लैपटाप, चार्जर, माऊस, की-बोर्ड, प्रिंटर स्कैनर, चार मोबाइल, सादा कागज, दो बाइक बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां