लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर, सांस लेने में शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: September 7, 2019 05:18 IST

बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 2018 में अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माकपा के पोलितब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से 2018 में हट गए।

Open in App
ठळक मुद्दे बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में दोपहर से शिकायत हुई थी।75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात में एक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में रात के आठ बजे के बाद लाया गया। उनकी स्थिति काफी गंभीर प्रतीत हो रही है। हम उनका ईलाज आईटीयू में कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ उन्हें सांस लेने में दोपहर से शिकायत हुई और उनका रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर गया। हम जरूरी जांच कर रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री से अस्पताल में मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं। वह 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 2018 में अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माकपा के पोलितब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से 2018 में हट गए। वह अंतिम बार सार्वजिक रूप से तीन फरवरी को एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में यहां दिखाई दिए थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी