पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-उनका बगीचा विषैले जीव-जन्तुओं से भरा है

By एस पी सिन्हा | Published: February 19, 2023 04:33 PM2023-02-19T16:33:57+5:302023-02-19T16:33:57+5:30

आरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह किसी सवाल का जवाब देते हुए यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं।

Former Union Minister RCP Singh targeted CM Nitish Kumar | पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-उनका बगीचा विषैले जीव-जन्तुओं से भरा है

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-उनका बगीचा विषैले जीव-जन्तुओं से भरा है

Highlightsआरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया हैउन्होंने कहा, नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं

पटना: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमaला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार कितना भी दावा कर लें कि उनका बगीचा काफी साफ सुथरा और निर्मल है। लेकिन हकीकत में नीतीश कुमार के बगीचे में एक से बढ़कर एक विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं। 

आरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह किसी सवाल का जवाब देते हुए यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं। हालांकि न ही उन्होंने जदयू के किसी नेता का नाम लिया और न ही आधिकारिक तौर पर पार्टी का। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि नीतीश बाबू कहते हैं कि उनका बगीचा बेहद सुंदर है। उसमें तरह तरह के फूल और प्राणी रहते हैं। लेकिन हकीकत में उनके बगीचे में केवल विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं। जो केवल धार्मिक टिप्पणी करते हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में हमारी फ़ौज के अंदर सभी जाति और धर्म, समुदाय के लोग भर्ती होते हैं। इसलिए कोई यदि बेकार की बातें करता है तो वह नीतीश बाबु के विषैले और जहरीले जंतु  शामिल हो सकते हैं। हालांकि, में किसी का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि फ़ौज पर बोलने वालों को यह बताना चाहिए कि मेजर शाहनवाज किस समाज से थे? तो क्या उनको धार्मिक आधार पर आरक्षण देकर नियुक्त किया गया है। अपने देश में धार्मिक आधार पर नियुक्ति नहीं होती है। पता नहीं नीतीश कुमार कैसे ऐसे लोगों को बर्दाश्त करते हैं। उनको अपने साथ पार्टी में रखा है। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि याद कीजिए कश्मीर में एक बिल आया था धारा 370 वाला तो उसको लेकर क्या हुआ था? उन्होंने क्या कहा था? बता दें कि आरसीपी ने यह भी एलान किया है कि आगामी 26 फरवरी को वह नीतीश सरकार के खिलाफ एक रैली भी करेगे। इससे पहले महागठबंधन में शामिल दलों की एक रैली पूर्णिया में 25 फरवरी को होनी है। इसी दिन अमित शाह भी पटना में रैली कर रहे हैं। ऐसे में आरसीपी का यह बयान आने के बाद यह देखना रोचक होगा कि बिहार में क्या राजनीतिक हलचल मचती है?
 

Web Title: Former Union Minister RCP Singh targeted CM Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे