राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के लोग मुझे मार डालेंगे?, अधिकारी से मिले शकील अहमद, पटना और मधुबनी आवास पर हमला कर सकते?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2026 16:12 IST2026-01-27T16:09:56+5:302026-01-27T16:12:04+5:30

डा. शकील अहमद ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इशारों पर उनके घर के बाहर पुतला दहन के बहाने उनपर हमला करने की साजिश की जा रही है।

Former Union Minister Dr Shakeel Ahmad met senior official sought security threat life and property from Congress Attack on residences in Patna and Madhubani | राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के लोग मुझे मार डालेंगे?, अधिकारी से मिले शकील अहमद, पटना और मधुबनी आवास पर हमला कर सकते?

file photo

Highlightsअसहमति को हिंसा से दबाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस के भीतर मजबूत और प्रभावशाली नेताओं से असहज महसूस करते हैं।शकील अहमद ने राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ’ अभियान को भी आड़े हाथों लिया।

पटनाः कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. शकील अहमद को अब अपनी ही पार्टी से अपनी जान-माल को खतरा महसूस होने लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के इशारे पर उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला कराया जा सकता है। डा. शकील अहमद के इस आरोप के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है और कांग्रेस के भीतर मची उथल-पुथल खुलकर सामने आ गई है। डा. शकील अहमद ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इशारों पर उनके घर के बाहर पुतला दहन के बहाने उनपर हमला करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने इसे लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए कहा कि असहमति को हिंसा से दबाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। दरअसल, पूरा विवाद उस वक्त भड़का जब डा. शकील अहमद ने एक पॉडकास्ट में राहुल गांधी को ‘सबसे असुरक्षित नेता’ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के भीतर मजबूत और प्रभावशाली नेताओं से असहज महसूस करते हैं।

उनके अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे केवल नाम के अध्यक्ष हैं और पार्टी के बड़े फैसले पर्दे के पीछे से राहुल गांधी ही लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी उन्हीं लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें ‘बॉस’ होने का अहसास हो। डा. शकील अहमद ने राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ’ अभियान को भी आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का जमीन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मुस्लिम समाज का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि खुद मुसलमान भी राहुल गांधी के आरोपों से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता मुस्लिम नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें अपने हिंदू वोट बैंक के खिसकने का डर रहता है।

डा. शकील अहमद ने साफ किया कि उनकी नाराजगी पूरी कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि राहुल गांधी की कार्यशैली से है। उन्होंने किसी अन्य दल में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। साथ ही प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोच खुद बल्लेबाजी करने लगे, तो टीम का खेल बिगड़ जाता है।

डा. शकील अहमद ने कहा कि युवा कांग्रेस की ओर आदेश जारी किया गया है कि मेरा पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनको पता है कि मैं यहां हूं और वो मुझ पर हमला करवाने के लिए ऐसी साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पुराने नेताओं ने उन्हें गुप्त रूप से सूचना दी है कि उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला हो सकता है।

इसी आशंका के चलते उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर दोनों जगहों पर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डा. शकील अहमद ने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि राहुल गांधी का विरोध कर रहे हैं। दूसरे दल में जाने के सवाल पर डा. शकील अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन वे कहीं नहीं जा रहे हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे।

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान “क्षणिक लाभ” के लिए राहुल गांधी ने सवर्ण समाज के खिलाफ बयानबाजी की, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। डा. शकील अहमद ने दावा किया कि एक ब्राह्मण विधायक उनके पास आकर रो पड़ा था और कहा था कि परिवार पहले से ही लालू यादव के साथ गठबंधन के कारण नाराज है, ऊपर से राहुल गांधी की सवर्ण विरोधी राजनीति ने स्थिति और बिगाड़ दी। “ऐसे में हम कहां जाएं?”।

Web Title: Former Union Minister Dr Shakeel Ahmad met senior official sought security threat life and property from Congress Attack on residences in Patna and Madhubani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे