तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने थामा राजद का लालटेन, लोकसभा चुनाव में फैलाएंगे रौशनी

By एस पी सिन्हा | Published: May 7, 2023 05:37 PM2023-05-07T17:37:31+5:302023-05-07T17:38:14+5:30

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले राजद में एक पूर्व आईपीएस करुणासागर के शामिल होने को बड़ी रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

Former Tamil Nadu DGP Karunasagar holds RJD's lantern, will spread light in Lok Sabha elections | तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने थामा राजद का लालटेन, लोकसभा चुनाव में फैलाएंगे रौशनी

तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने थामा राजद का लालटेन, लोकसभा चुनाव में फैलाएंगे रौशनी

Highlightsतामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण कर लीउन्हें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद की सदस्यता दिलाई गईलोकसभा चुनाव 2024 के पहले राजद में पूर्व आईपीएस के शामिल होने को बड़ी रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है

पटना: बिहार के रहने वाले और तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद की सदस्यता दिलाई गई। करुणासागर अब सियासत के मैदान में अपनी पारी खेलने जा रहे हैं। 

राजनीति के मैदान में एंट्री के लिए उन्होंने राजद का लालटेन थाम लिया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले राजद में एक पूर्व आईपीएस के शामिल होने को बड़ी रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव सहित राजद के कई बड़े नेताओं ने गर्मजोशी के साथ करुणासागर का स्वागत किया। 

तेजस्वी ने उनके राजद में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि करूणासागर के राजद की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी मजबूत होगा। करुणासागर ने देश की सेवा की है। ऐसे लोग पार्टी में आए, ये बड़ी अच्छी बात है। इन्होंने लालू का हाथ मजबूत करने का काम किया है। आज गरीबों की चिंता कोई नहीं कर रहा है। आज के दौर में अघोषित इमरजेंसी है। इस दौर में करूणा सागर ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। 

उन्होंने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। राजद जात कि नहीं जमात की पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2022 तक गरीबी मिटाएंगे, किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे जैसे वादे केंद सरकार पूरा नहीं कर पाई। ऐसे में आज जरूरत है, हम सबको एकजुट होकर देश को बचाना है। देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। इस दौर में करूणा राजद में आए हैं, ये मामूली बात नहीं है। 

वहीं करुणासागर ने कहा कि वे पार्टी को सशक्त करने के लिए काम करेंगे। बिहार के हित में उन्होंने राजद का दामन थामा है। करुणासागर के सदस्यता ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए राजद ने बड़ी तैयारी की थी। उनके मिलन समारोह के बहाने पार्टी राज्य में अपने लिए एक सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश में लगी है। 

माना जा रहा है कि करुणासागर को अगले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उतारा जा सकता है। हालांकि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर राजद नेताओं ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

Web Title: Former Tamil Nadu DGP Karunasagar holds RJD's lantern, will spread light in Lok Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे