लाइव न्यूज़ :

पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, राहुल गांधी पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: August 28, 2022 11:05 IST

पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी को अब तेलंगाना में झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद खान ने कहा कि स्थिति को देखते हुए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला करने के अलावा अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी नहीं जानते हैं कि वरिष्ठ सदस्यों के साथ कैसे व्यवहार करना है - एमए खानराहुल गांधी द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस को नुकसान ही हुआ है- एमए खानराहुल गांधी की सोच किसी कार्यकर्ता से मेल नहीं खाती- एमए खान

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक के बाद वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने इस्तीफा दे दिया है। एमए खान ने भी अपने इस्तीफे में राहुल गांधी को लेकर कुछ वैसी ही बातें कही हैं जैसी बातें  गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी के अपनी पांच पन्ने की चिठ्टी में लिखी थी।

पूर्व राज्यसभा सांसद एमए खान ने कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए कहा, "राहुल गांधी द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस को नुकसान ही हुआ है। उनके सोचने का तरीका अलग है जो ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किसी भी कार्यकर्ता से मेल नहीं खाता है।"

एमए खान ने आगे कहा, "पार्टी के तमाम दिग्गज, जिन्होंने दशकों तक पार्टी को मजबूत किया, अब पार्टी छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी यह भी नहीं जानते हैं कि वरिष्ठ सदस्यों के साथ कैसे व्यवहार करना है। स्थिति को देखते हुए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला करने के अलावा अलावा कोई विकल्प नहीं था।"

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी की बेहतरी के लिए जी23 के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी सलाह दी लेकिन उनकी आवाज को नेतृत्व ने नकार दिया और अनसुना तक कर दिया। अगर उन नेताओं पर भरोसा किया जाता और पार्टी उनकी बातें समझती तो आज चीजें अलग होतीं।

नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों में लगी देश की सबसे पुरानी पार्टी की मुश्किलें लगातार हो रहे इस्तीफों से बढ़ रही है। एक तरफ जहां गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद जी-23 के नेता एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह लेने की तैयारी में है। 

हाल ही में दिल्ली में गुलाम नबी आजाद के आवास पर आनंद शर्मा और उनके बीच बैठक हुई। इस बैठक में 26 अगस्त को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री आरएस चिब भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि आजाद जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बना कर चुनावों में उतर सकते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीगुलाम नबी आजादसोनिया गाँधीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह