लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

By हरीश गुप्ता | Updated: June 30, 2019 05:57 IST

Open in App
ठळक मुद्दे200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 सदस्य हैं. उसे 13 निर्दलियों के अलावा माकपा के दो और बसपा के छह विधायकों का भी समर्थन हासिल है. द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु की राज्यसभा सीट से डॉ. सिंह को उम्मीदवारी देने से साफ इनकार कर दिया था.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द राज्यसभा में लौटने की संभावना बढ़ गई है. कांग्रेस उन्हें राजस्थान से उच्च सदन में भेजने पर विचार कर रही है. उल्लेखनीय है कि द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु की राज्यसभा सीट से डॉ. सिंह को उम्मीदवारी देने से साफ इनकार कर दिया था.

इसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राज्यसभा नहीं जा सकेंगे. इस दौरान भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के दुखद निधन से हालात बदल चुके हैं. भाजपा को हुए नुकसान का कांग्रेस फायदा उठा सकती है. साथ ही सहयोगी दल द्रमुक भी राहत की सांस लेगा.

सूत्रों की मानें तो किसी अनहोनी की स्थिति को छोड़कर डॉ. मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा में जाना तय है. 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 सदस्य हैं. उसे 13 निर्दलियों के अलावा माकपा के दो और बसपा के छह विधायकों का भी समर्थन हासिल है. कांग्रेस पार्टी में कुछ लोगों की राय में किस्मत का साथ कुछ ऐसा रहा है कि डॉ. सिंह को कभी मुख्य धारा से अलग नहीं होना पड़ा.

वित्त सचिव, रिजर्व बैंक गवर्नर, यूजीसी चेयरमैन, वित्तमंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पदों पर रहने के बाद उन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री की गद्दी भी संभाली थी. वह लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे.

टॅग्स :मनमोहन सिंहराज्य सभाराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह