फौलादी इरादों वाली मृदुभाषी इंदिरा गांधी का जन्मदिन, सोनिया-मनमोहन-प्रणब ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 08:32 IST2019-11-19T08:32:51+5:302019-11-19T08:32:51+5:30

जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया

Former Prime Minister Indira Gandhi birth anniversary Sonia Gandhi, Former Prime Minister Manmohan Singh and Former President Pranab Mukherjee pay floral tribute | फौलादी इरादों वाली मृदुभाषी इंदिरा गांधी का जन्मदिन, सोनिया-मनमोहन-प्रणब ने दी श्रद्धांजलि

एएनआई फोटो

Highlightsफौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

स्वतंत्र भारत के इतिहास में चंद लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी गईं। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है।

जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।

उनके कुछ फैसलों को लेकर वह विवादों में भी रहीं। जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई भी उनका एक ऐसा ही कदम था, जिसकी कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।

मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Web Title: Former Prime Minister Indira Gandhi birth anniversary Sonia Gandhi, Former Prime Minister Manmohan Singh and Former President Pranab Mukherjee pay floral tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे