लाइव न्यूज़ :

राजस्थान से पूर्व PM मनमोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, राज्यसभा में जाना तय!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 13, 2019 19:07 IST

राजस्थानः डॉ. मनमोहन सिंह मंगलवार सवेरे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मौजूद थे.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. अब, चुनाव जीत कर या निर्विरोध, जैसे भी हो, उनका राज्यसभा में पहुंचना तय माना जा रहा है.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. अब, चुनाव जीत कर या निर्विरोध, जैसे भी हो, उनका राज्यसभा में पहुंचना तय माना जा रहा है. अभी कुल 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं. यही नहीं, 12 निर्दलीय और बसपा के 6 विधायकों का भी उसे समर्थन प्राप्त है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास 120 से ज्यादा वोट हैं, जबकि चाहिए केवल 100 वोट.

डॉ. मनमोहन सिंह मंगलवार सवेरे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मौजूद थे. वहां से डॉ. सिंह सीधे जयपुर के मैरियट होटल पहुंचे, जहां उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. कुछ देर बाद वहां से डॉ. सिंह राजस्थान विधानसभा के लिए रवाना हो गए. 

उल्लेखनीय है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन लाल सैनी के निधन के कारण राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी. 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हो गया था. वे असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. अब फिर से राज्यसभा में प्रवेश के लिए उनके लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित माना जा रहा था.  

वैसे भी, राज्यसभा चुनाव के नजरिए से कांग्रेस के पास इस वक्त राजस्थान सबसे सुरक्षित राज्य है. यहां न केवल कांग्रेस के पास एमएलए का पर्याप्त संख्याबल हैं, बल्कि निर्दलीय सहित समर्थक दलों के एमएलए भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं. यही नहीं, राजस्थान में गुजरात जैसी राजनीतिक तोड़फोड़ की भी कोई खास गुंजाइश नहीं है.

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसराज्य सभाराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव