लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जदयू से दिया इस्तीफा, राजद-जदयू पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 17:01 IST

जदयू नेता मोनाजिर हसन ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे जदयू नेता मोनाजिर हसन ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैइस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजद और जदयू गठबंधन पर जमकर निशाना साधा हैमनोजिर हसन इससे पहले राजद, जदयू के साथ ही भाजपा मे भी रह चुकें हैं

पटना: पूर्व सांसद डॉक्टर मोनाजिर हसन ने रविवार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जदयू से इस्तीफा देने की सूचना उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू को दे चुके हैं।

इस्तीफा के बाद मोनाजिर हसन ने जदयू के साथ ही राजद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जदयू अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और ऐसा प्रतीत होता है की पार्टी को हमारे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरुरत ही नहीं है। चंद स्वार्थी लोगो ने पार्टी को अपने वश में कर लिया है जो पार्टी को दीमक की तरह चाट रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि हमने अपने इस्तीफे की कॉपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान से जिस पार्टी का निर्माण किया गया था, उसी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपमानित और पार्टी विरोधी ताकतों को सम्मानित किया जा रहा है।

पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता आज घुटन महसूस कर रहे हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि इधर राजद में भी मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं बच गई है उसे न तो मंच पर जगह दी जा रही है और न ही सरकार, संगठन में हिस्सेदारी दी जा रही है। अगर कोई हिस्सेदारी दी भी गई है तो वो भी खरीद-फरोत के माध्यम से ही।

जैसा कि आम चर्चा में भी है की राज्यसभा की कुछ सीटें पैसों के लेन-देन से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जैसा की बीते दिनों बिहार शरीफ में दंगाइयों के द्वारा ऐतिहासिक मदरसा अजीजिया को जला दिया गया और मुसलमानों के मसीहा होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज की तारीख तक जायजा लेने वहा नहीं पहुंच पाए।

प्रभावित लोगों को मुवावजा तो दूर की बात है जिनकी दुकाने जली, रोजी रोजगार छीने गये उन्हें सरकार ने अभी तक एक धेला तक नहीं दिया। माय समीकरण सिर्फ कहने भर ही है। अब महागठबंधन की सरकार में मुसलमान अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं। शहाबुद्दीन के साथ कैसा व्यवहार किया गया यह सभी जानते है।

मुसलमानों को अब महागठबंधन गरम मसाला समझ रही है, जिसको खाने से पहले निकाल दिया जाता है। बता दें कि मनोजिर हसन इससे पहले राजद, जदयू के साथ ही भाजपा मे भी रह चुकें हैं। चर्चा है वह जल्द ही उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोजद का दामन थाम सकते हैं।

टॅग्स :जेडीयूआरजेडीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत